बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बगहा से गोरखपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल

बगहा से गोरखपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल

BAGHA :  खबर पश्चिमी चंपारण के बगहा से हैं, जहां आज सुबह यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस में सवार 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  घटना धनहा बासी मुख्य सडक के दौनहा चौक के पास की है। हादसे के बाद इलाके में हढकंप मच गया। आस पास के लोगो की भीड लग गई। घटना से आक्रोशित लोग जमकर हंगामा करने लगे और सडक जाम कर दिया।

गोरखपुर से जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि बस बगहा पुलिस जिला के धनहा थाना अंतर्गत बगहा से गोरखपुर जा रही थी। धनहा थाना क्षेत्र के एन एच 727 पर विश्वकर्मा मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस घटना में करीब डेढ़ दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। इधर, घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों का इलाज मधुबनी पीएचसी और अन्य अस्पतालों में कराया जा रहा 

विरोध में सड़क पर उतरे लोग

वहीं इस हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और धनहा-रतवल मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। फिलहाल, पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।


Suggested News