बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक व्यवसायी ने किया नाबालिग का यौन शोषण, पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की जब्ती

BIHAR NEWS : शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक व्यवसायी ने किया नाबालिग का यौन शोषण, पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की जब्ती

KAIMUR : जिले की मोहनिया पुलिस ने बरकत नगर के आबिद रजा के घर कुर्की जब्ती किया है। कुर्की जब्ती के दौरान भारी संख्या में पुरुष और महिला पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी मौजूद थे। आबिद रजा पर महिला थाना भभुआ में नाबालिग को शादी का झांसा देकर 2 सालों तक यौन शोषण करने का आरोप है। इस मामले को लेकर पीड़िता ने 11 मई 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसके बाद महिला थाना भभुआ द्वारा कांड संख्या 13/2022 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए काफी छापेमारी किया। 


कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

पुलिस की गिरफ्त से बचते हुए आरोपी आबिद रजा पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा। जिसके बाद महिला थाना प्रभारी द्वारा व्यवहार न्यायालय भभुआ से आरोपी के घर कुर्की जब्ती करने के लिए परमिशन लिया और कुर्की जब्ती करने का इश्तिहार भी कुछ दिनों पहले दरवाजे पर चिपकाया गया था। जिसके बाद भी वह न्यायालय में जब हाजिर नहीं हुआ तो न्यायालय के आदेश के अनुसार आज उनके घर का कुर्की जब्ती किया जा रहा है।

क्या है मामला 

नाबालिग पीड़िता द्वारा महिला थाना भभुआ को दिए गए आवेदन में बताया गया है की आरोपी आबिद रजा का दुकान है। दुकान पर आने जाने के क्रम में मेरा मोबाइल नंबर ले लिया और कई बार बात करने का प्रयास किया। जिसके बाद मेरे मना करने के बाद भी उसने बातें करना जारी रखा। उसने मुझसे शादी करने का वादा किया और शादी करने का झांसा देकर पिछले 2 सालों से मेरा यौन शोषण किया। जब मैं शादी करने का दबाव डालने लगी तो वह मुकर गया। जिस कारण मुझे मजबूर होकर आरोपी आबिद रजा के खिलाफ थाना भभुआ में न्याय की गुहार लगाना पड़ रहा है।

क्या कहते हैं मोहनिया थाना के एएसआई 

मोहनिया थाना के ए एस आई बताते हैं की महिला थाना भभुआ के कांड संख्या 13/2022 के आलोक में व्यवहार न्यायालय भभुआ के निर्देश पर मोहनिया थाना क्षेत्र के बरकत नगर के आबिद राजा के घर कुर्की जब्ती किया जा रहा है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News