बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव आते-आते इंडिया गठबंधन टूटकर पूरी तरह से बिखर जाएगा, अकेले रह जाएगी कांग्रेस : भाजपा विधायक

लोकसभा चुनाव आते-आते इंडिया गठबंधन टूटकर पूरी तरह से बिखर जाएगा, अकेले रह जाएगी कांग्रेस : भाजपा विधायक

LUCKNOW : लखनऊ के सरोजिनी नगर विधानसभा को स्पोर्ट्स कांस्टीट्यूएंसी के रूप में स्थापित करने के लिए भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है उन्हें हर सुविधा-संसाधन मुहैया कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सरोजिनी नगर स्पोर्ट्स की शुरुआत की गई। जिसके अंतर्गत 'इंटर स्कूल ब्वॉयज वॉलीबॉल चैंपियनशिप' का आयोजन किया गया था।

 आज  'इंटर स्कूल ब्वॉयज वॉलीबॉल चैंपियनशिप' का ग्रैंड फिनाले था...विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा पूर्व में भी सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग का निरंतर आयोजन किया जाता रहा है..पहले चरण में अंडर-19 गर्ल्स बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट, दूसरे चरण में 200 टीमों के साथ प्रदेश के सबसे बड़े क्रिकेट चैंपियनशिप, तीसरे चरण में फुटबॉल लीग का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 6000 से अधिक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला।

वहीं ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन से अलग होने पर उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव आते-आते इंडिया गठबंधन टूटकर पूरी तरह से बिखर जाएगा सिर्फ अकेले कांग्रेस ही रह जाएगी... इंडिया गठबंधन नहीं वह ठग गठबंधन है।

REPORTED BY ASIF KHAN

Suggested News