इंडिगो की फ्लाइट में धुंआ देखकर टॉयलेट की ओर दौड़े केबिन क्रू मेंबर, बीड़ी पीते रंगे हाथ पकड़ा गया सीआरपीएफ जवान

N4N DESK : नशे की तलब किसको कहाँ लग जाए। इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही मामला बेंगलुरु में सामने आया है। जहाँ फ्लाइट में बीड़ी पीने के आरोप में सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हेड कांस्टेबल का नाम करुणाकरण है।

बताया जा रहा है की हेड कांस्टेबल कोलकाता से बेंगलुरु अपना इलाज कराने के लिए जा रहा था। इसी बीच उसे बीड़ी पीने की तलब लग गयी। चुकी सबके सामने वह बीड़ी नहीं पी सकता था। इसके मद्दनेजर वह टॉयलेट में चला गया और वहीँ बैठकर बीड़ी पीने लगा। 

Nsmch
NIHER

जब केबिन क्रू के सदस्यों को कुछ जलने का अहसास हुआ तो उन्होंने टॉयलेट में जाकर देखा, जहाँ हेड कांस्टेबल बीड़ी पी रहा था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की हेड कांस्टेबल के पास से बीड़ी पीने के सबूत के तौर पर माचिस मिला है।