बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्नाटक में आज होगा कैबिनेट विस्तार, सिद्दरामैया मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 24 मंत्री, इन्हें मिलेगी जगह

कर्नाटक में आज होगा कैबिनेट विस्तार, सिद्दरामैया मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 24 मंत्री, इन्हें मिलेगी जगह

DESK.  कर्नाटक में बनी कांग्रेस की सिद्दरामैया सरकार की  कैबिनेट  में 24 नए मंत्रियों को शामिल कराया जाएगा। इन्हें राज्यपाल मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पार्टी नेतृत्व के साथ गहन विचार-विमर्श किया। इसके बाद मंत्री बनने वाले विधायकों के नाम तय हुए हैं।

कर्नाटक में 224 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। 13 मई को रिजल्ट आया था। इसके बाद 20 मई को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ आठ मंत्रियों ने शपथ ली थी। अब 24 नए मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही मंत्रिमंडल का आकार पूर्ण हो जाएगा।

कर्नाटक कैबिनेट में मुख्यमंत्री को मिलाकर 34 मंत्रियों की जगह है। कांग्रेस द्वारा अंतिम रूप दी गई सूची के अनुसार मंत्रिमंडल में लिंगायत समुदाय, वोक्कालिगा समुदाय, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, मुस्लिम समुदाय और ब्राह्मण समुदाय के मंत्री होंगे।

ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ : दिनेश गुंडू राव, कृष्णा बायरे गौड़ा, ईश्वर खंड्रे, रहीम खान, संतोष लाड, के एन राजन्ना, के वेंकटेश, एच सी महादेवप्पा, बैराथी सुरेश, शिवराज तंगड़ी, आरबी तिम्मपुर, बी नागेंद्र, लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवारया स्वामी, मंकुल वैद्य और एम सी सुधाकर। एच के पाटिल, शरणप्रकाश पाटिल, शिवानंद पाटिल, एसएस मल्लिकार्जुन के अलावा शरणबसप्पा दर्शनापुरा और एन एस बोसेराजू भी मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के रूप में सी पुट्टारंगशेट्टी की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

Suggested News