बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU MLC की बेटी को कॉल कर दी जान से मारने की धमकी, गंदी-गंदी गालियां भी दी

JDU MLC की बेटी को कॉल कर दी जान से मारने की धमकी, गंदी-गंदी गालियां भी दी

पटना. जदयू एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह की बेटी कोमल सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें मोबाइल पर कॉल कर अपशब्द और जान से मार देने की धमकी मिली है। इसको लेकर उन्होंने सदर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस नंबर से धमकी मिली है, उसका डिटेल्स निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसका अंतिम लोकेशन झारखंड था। इसके बाद नंबर बंद हो गई।

बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व धमकी मिलने के बाद कोमल सिंह ने वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत से इसकी शिकायत की थी। इसके साथ ही इसकी प्रतिलिपि डीएम व सदर थानाध्यक्ष को भी दी थी। सदर पुलिस आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी थी। कोमल सिंह भारत उर्जा डिस्टीलेरिज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की डायरेक्टर है।

मिली जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर की दोपहर 12.38 बजे उनके मोबाइल पर 8536817802 से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकी दी थी। कोमल सिंह पिछले विधानसभा चुनाव में गायघाट से चुनाव लड़ी थी, लेकिन हार गई थी। गौरतलब है कि विधान पार्षद चुनाव के दौरान कोमल के पिता दिनेश प्रसाद सिंह से भी एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।

Suggested News