बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग से कैमरामैन को लगी गोली, मौके पर हुई मौत, गांव छोड़कर फरार हुआ आरोपी

दरभंगा में बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग से कैमरामैन को लगी गोली, मौके पर हुई मौत, गांव छोड़कर फरार हुआ आरोपी

DARBHANGA : जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव की घटना में हर्ष फायरिंग में वीडियोग्राफी की मौत हो गई है। बताया जाता है की राकेश सहनी के पुत्री के जन्मदिन पर पार्टी चल रही थी। इसमें वीडियो ग्राफी कर रहे कैमरा मैन सुशील सहनी को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। 

घटना के बाद आरोपी परिवार घर में ताला मारकर फरार हो गया है। वहीँ घर के अंदर खोखा बरामद हुआ साथ है। डीजे के साथ बार बालाओं के डांस की व्यवस्था किया गया था।  घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुटी हुई और मौके से शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

घटना के संबंध में मृतक सुशील सहनी के मां वीणा देवी ने बताया कि राकेश सहनी के बेटी का जन्मदिन का पार्टी चल रहा था। जिसमे सुशील को वीडियोग्राफी करने के लिए बुलाया गया था। जिसमे उसके बेटे को गोली मार दिया गया। 

वही स्थानीय पंचायत के सरपंच की माने तो सभी शराब कारोबारी है और जन्मदिन मनाने को लेकर यहां इकठ्ठा हुए थे। जहां बार बालाओं को बुलाया गया था। जहां नाच के बीच में फायरिंग भी हो रहा था। इसी क्रम में फायरिंग के चपेट में सुशील सहनी आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट  


Suggested News