मौसम विभाग का अलर्ट : 27 से 29 जुलाई तक राजधानी देहरदून समेत कई जिलो में होगी भारी बारिश, कई जिलों में हो सकता है वज्रपात

उत्तराखंड में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई के दौरान देहरादून, बागेश्वरऔर पिथौरागढ़ समेत राज्य के कई जिलों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है....

मौसम विभाग का अलर्ट : 27 से 29 जुलाई तक राजधानी देहरदून समेत

Dehradun : उत्तराखंड में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 27 से 29 जुलाई के दौरान देहरादून, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ समेत राज्य के कई जिलों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। मौसम के मिजाज को देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों और प्रशासनिक एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।


अगले 15 घंटों के लिए कई जिलों में येलो अलर्टवज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 15 घंटों के दौरान उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज आंधी-तूफान के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना जताई गई है।


27 जुलाई (सोमवार): देहरादून और नैनीताल में ऑरेंजबाकी जिलों में येलो अलर्ट

सोमवार से राज्य में मौसम अधिक खराब रहने का अनुमान है। 27 जुलाई को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


28 और 29 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी तबाही मचा सकती है बारिश

28 जुलाई को मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में गरज-चमक के साथ अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी क्रम में 29 जुलाई को भी उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और टिहरी जिलों में कई स्थानों पर भीषण बारिश की संभावना बनी रहेगी।