बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुपौल में कार सवार बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

सुपौल में कार सवार बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SUPAUL : जिले के जदिया थाना अन्तर्गत रहमानी चौंक के समीप एनएच 327 ई पर कार सवार लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार कर उसे जख्मी कर दिया। गोली लगे व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के मुहर्रमपुर बघैली निवासी मुदसी हुसैन के रूप में हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार जख्मी व्यक्ति बाइक से जदिया बाजार से अपने घर मुहर्रमपुर जा रहे थे। उसी क्रम में रहमानी चौंक के समीप कार सवार लोगों ने बाइक सवार व्यक्ति  को दाहिने पैर में गोली मार दिया। 

घायल जख्मी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना चुनावी  रंजिश बताया जा रहा है। मामला जो भी हो यह तो जांच का विषय है। हालांकि मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है। 

घटना की सूचना मिलते ही नए डीएसपी बिपिन कुमार और थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह अस्पताल आकर घायल युवक से पूछताछ कर रहे हैं। इस बाबत डीएसपी बिपिन कुमार ने बताया की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जो लोग दोषी होंगे। किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट 

Suggested News