बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CAREER ALERT: कस लें कमर, कर लें तैयारी! आ गई साल 2022 में होने वाली UPSC परीक्षा की तारीखें, यहां देखें डेटशीट

CAREER ALERT: कस लें कमर, कर लें तैयारी! आ गई साल 2022 में होने वाली UPSC परीक्षा की तारीखें, यहां देखें डेटशीट

DESK: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने साल 2022 में होने वाली परिक्षा का शेड्यूल ज़ारी किया है। यूपीएससी की परिक्षा देने के लिए स्टूडेंट्स लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं। स्कूल के दिनों से ही आईएएस और बड़े अधिकारी बनने का ख्वाब अक्सर छात्र देखते हैं। उन्हें पूरा करने के लिए काफी मेहनत, लग्न और निष्ठा चाहिए। UPSC की CDS, NDA, IES, CISF जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र शेड्यूल के हिसाब से अपनी तैयारियों को एक नया रूप दे सकते हैं। 

साल 2022 में होने वाली परीक्षा का शेड्यूल अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइड upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस शेड्यूल को देखने के बाद छात्रों को तैयारियों की रुपरेखा बनाने में मदद मिल सकती है। यह शेड्यूल छात्रों की तैयारी में एक अहम रोल निभाएगा क्योंकि इसके सहारे छात्र अपनी तैयारी व्यवस्थित तौर पर कर पाएंगे।

फरवरी 2022 से शुरू हो जाएंगी परीक्षाएं

अगले साल 20 फरवरी 2022 से परिक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यूपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में परीक्षा से जुड़ी कई बातों का जिक्र भी किया गया है। सिविल सर्विसेज के प्रीलिमिनरी और मेन्स, दोनों ही स्टेज में अभ्यर्थियों को बेहतर प्रदर्शन करना होता है। अगर आपको इस परिक्षा मे उत्तीर्ण होना है तो आपको प्रतिदिन जमकर मेहनत करनी पड़ेगी। 

  • 20 फरवरी 2022 - इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 / कंबाइंड जीयो-साइंटिस्‍ट (प्रारंभिक) परीक्षा 
  • 13 मार्च 2022 – सिस्फ़ एसी एलडीसीई
  •  4 अप्रैल 2022- N.D.A. और N.A. परीक्षा (I), 2022/ C.D.S. परीक्षा (I)
  • 5 जून 2022- सिविल सर्व‍िसेज (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022/ इंडियन फोरेस्‍ट सर्व‍िस (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022, सीएस(पी) परीक्षा
  • 24 जून 2022- आइ.ई.एस./आइ.एस.एस. परीक्षा, 2022
  • 25 जून 2022- कंबाइंड जीयो-साइंटिस्‍ट (मेल)एग्‍जाम
  • 26 जून 2022- इंजीनियरिंग सर्विसेज (मेन) एग्‍जाम
  • 17 जुलाई 2022- कंबाइंड मेडिकल सर्व‍िसेज एग्‍जामिनेशन
  • 7 अगस्‍त 2022- सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्स एग्‍जाम
  •  4 सितंबर 2022- N.D.A. और N.A. एग्‍जाम (II), 2022/ C.D.S. एग्‍जाम(II)
  • 16 सितंबर 2022- सिविल सर्व‍िसेज (मेन) एग्‍जाम 2022
  • 20 नवंबर 2022- इंडियन फोरेस्‍ट सर्व‍िस (मेन) एग्‍जाम
  • 10 दिसंबर 2022- S.O./स्‍टेनो (GD-B/GD-I) LDCE
  •  18 दिसंबर 2022- UPSC RT/ एग्‍जाम

कैसे डाउनलोड करें परीक्षा का कैलेंडर

  1. अधिकतर लोगों को परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड करने मे समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे मे आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आसानी से शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. UPSC के शेड्यूल को डाउनलोड करने के लिए पहले आपको उसके ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पे जाना परेगा।
  3. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको वहां दिख रहे एग्जामिनेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. इस लिंक को क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। वहां आपको एग्जाम का कैलेंडर मिलेगा।
  5. इसके बाद आप स्क्रीन पर दिख रहे डाउनलोड विकल्प पर जाकर उस कैलेंडर को डाउनलोड कर सकते हैं।

Suggested News