जहानाबाद के सरकारी दफ्तर में पिस्टल लहराने का मामला, पुलिसिया दबिश से आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

JEHANABAD: जहानाबाद कोर्ट में आरोपी पप्पू ने सोमवार को सरेंडर कर दिया है। दरअसल, बीते दिन आरोपी ने सरकारी कार्यालयों में घुसकर कर्मियों से मारपीट करने के साथ ही उन्हें गोली मारने की धमकी भी थी। वहीं बदमाशों के इन हरकतों का वीडियो सामने आया था। जिसमें हाथों में पिस्टल लहराते युवक को देख रहा था।
बता दें कि, जहानाबाद जिले के सरकारी दफ्तर में पिस्टल लहरा कर सुर्खियां बने आरोपी पप्पू यादव और बाडू यादव थे। वहीं पुलिस की दबीश के बाद पप्पू ने जहानाबाद कोर्ट में सोमवार को सरेंडर कर दिया है। यह मामला जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के कंसुआ पंचायत भवन का था। जहां पिस्तौल लहराने का मामला देशभर की सुर्खियां बना हुआ था।
दरअसल,19.अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में शकुराबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक के द्वारा हथियार के साथ सरकारी कार्यालय में घुसकर कार्यालय के कर्मी को धमकाते हुए दर्शाया गया था। वायरल वीडियो का सत्यापन करने के बाद शकुराबाद थानाध्यक्ष के द्वारा आर्म्स एक्ट के साथ ही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जहानाबाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
वहीं विशेष टीम के द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी संभावित ठिकानों पर छापामारी किया जा रहा था। काण्ड में शामिल अभियुक्तों पर पुलिस दबिश जारी था। पुलिस दबिश के कारण घटना में शामिल अभियुक्त पप्पु कुमार उर्फ पप्पु यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।