बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पोस्टर बनी मुसीबत, पटना में राहुल गांधी पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने को लेकर केस दर्ज

पोस्टर बनी मुसीबत, पटना में राहुल गांधी पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने को लेकर केस दर्ज

PATNA : कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पटना के सिविल कोर्ट में धार्मिक भावनाएं  आहत करने को लेकर केस दर्ज किया गया है। इस केस में राहुल गांधी और बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के अलावा अन्य चार लोगों को भी इसमे आरोपी बनाया गया है। 

बता दें कि  राकेश दत्त मिश्र नाम के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी पटना में हिंदू धर्म के पोस्टर लगाकर लोगों की भावनाओं को आहत कर रही है।

गैर जमानती धाराएं में केस दर्ज

पटना सिविल कोर्ट में दायर इस केस में गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं। 153A, 295 A, 298, 120/B IPC धाराओं के तहत दर्ज इस मुकदमे में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा हिंदुओं की भावनाओं को लगातार आहत किया जा रहा है। ऐसे में इसके जिम्मेदार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के साथ चार अन्य नेता को भी आरोपी बनाया गया है।

बता दें कि पिछले दिनों पटना में कांग्रेस के नेताओं ने पोस्टर  लगाए थे जिसमें दुर्गा अवतार में प्रियंका गांधी को पीएम मोदी का वध करते हुए दिखाया गया है। ये पहला मौका नहीं है इससे पहले भी कांग्रेस की तरफ से पटना की सड़कों पर राहुल गांधी को कभी भगवान राम तो कभी हनुमान के रूप में दिखाया गया था।  लोगों का कहना है कि ऐसे पोस्टर लगाकर कांग्रेस हिंदू धर्म के साथ मजाक कर रही है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती है।


Suggested News