बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'CBI-ED रेड सिर्फ विपक्षी दलों के लिए, भाजपा के लिए नहीं', ललन सिंह का छलका दर्द

'CBI-ED रेड सिर्फ विपक्षी दलों के लिए, भाजपा के लिए नहीं', ललन सिंह का छलका दर्द

पटना. सीबीआई-ईडी रेड को लेकर विपक्षी दल लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। विपक्ष के नेताओं का आरोप है कि मोदी सरकार विपक्षी दलों को डराना की नियत से जांच एजेंसी का प्रयोग करती है। इस बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्रीय जांच एजेंसी को पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीबीआई-ईडी की रेड सिर्फ विरोधियों पर ही होती है। एक भी भाजपा नेता पर यह जांच एजेंसी छापा नहीं मारती है।

ललन सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जो भी भ्रष्ट नेता बीजेपी में चले जाते हैं, वे सदाचारी हो जाते हैं। उन पर से भ्रष्टाचार का आरोप खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा क्या हैं। जह वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे, तब उन पर भ्रष्टाचार का आरोप था। ये बात पूरी दुनिया जानती है, इसके बावजूद उन्हें बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनाया या नहीं? भाजपा में चले गए तो पाक साफ हो गए।

इससे पहले कांग्रेस और राजद ने भी सीबीआई-ईडी रेड को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। बिहार के डिप्टी सीएम ने तो इन जांच एजेंसी को बीजेपी का जमाई बता दिया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी के तीन जमाई है- इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी। उन्होंने कहा कि था कि इन जांच एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्ष के नेताओं पर नापाक मंसूबों से किया जा रहा है। 



Suggested News