बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CBSE ने 12वीं के पेपर में किया बदलाव, प्रश्नों की संख्या बढ़ाई जाएगी

CBSE ने 12वीं के पेपर में किया बदलाव, प्रश्नों की संख्या बढ़ाई जाएगी

N4N Desk: सीबीएसई फिर एक बार प्रश्न पत्रों का पैटर्न बदलने की तैयारी में है। 2020 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रश्नों की संख्या बढ़ाई जाएगी। परीक्षार्थियों को कुल 37 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। 

नए पैटर्न में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ दो अंक, तीन अंक और पांच अंकों के भी सवाल होंगे। भौतिकी व रसायन में 10 से 12 प्रश्न न्यूमेरिकल वाले होंगे। दो और तीन अंकों वाले सात-सात प्रश्न होंगे। पांच अंकों के तीन प्रश्न होंगे। बोर्ड ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या अब 10 की जगह 20 होगी। नये पैटर्न को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट निकलने के बाद इसकी जानकारी स्कूलों को दी जायेगी। 

बोर्ड ने 12वीं कक्षा में अब रसायन के सिलेबस में सॉलिड स्टेट चैप्टर की यूनिट को हटा दिया है। साथ ही पी ब्लॉक में से ग्रुप 15 को भी हटा दिया है। वहीं भौतिकी में भी कुछ चैप्टर को हटाने की तैयारी है। दूसरे विषयों में भी उन टॉपिक को हटाने की तैयारी है, जिसकी आवश्यकता छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में नहीं होती है। 


Suggested News