बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बूथ तक जाने के लिए चचरी पुल बना सहारा, 104 साल के बुुजुर्ग महिला ने वोट डालकर बताया लोकतंत्र का महत्व

बूथ तक जाने के लिए चचरी पुल बना सहारा, 104 साल के बुुजुर्ग महिला ने वोट डालकर बताया लोकतंत्र का महत्व

KHAGDIYA : खगड़िया के बेलदौर प्रखण्ड के 15 पंचायतों में शांति पूर्ण माहौल में मतदान हो रहा है। पूर्वाह्नन 11 बजे तक करीब 20 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं मतदान के बीच तेलिहार पंचायत से सुखद तस्वीर भी सामने आई है।जहां एक 104 साल की बुजुर्ग महिला ने भी वोटिंग की। महिला को वोट दिलाने के लिए उनके रिश्तेदार गोद में लेक बूथ तक तक पहुंचे थे। 

बूथ तक जाने के लिए चचरी पुल की मदद

 वृद्धा ने चचरी पुल पार करके बूथ तक पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग की। वहीं शान्तिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर जिले के डीएम आलोक रजंन घोष और और एसपी अमितेश कुमार सुबह से ही संवेदनशील बूथों का दौरा कर रहे है।दोनो शीर्ष अधिकारी ने बोबिल पंचायत के आदर्श मतदान केंद्रों का भी जायजा लिया।

 इस मौके पर डीएम ने कहा कि बूथों पर जिस तरह मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही वह उत्साहवर्धक है।अब तक 25 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है।


Suggested News