बिहार विधान परिषद में सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने किया झंडोतोलन, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने भी फहराया तिरंगा

पटना. देश मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस अवसर पर बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के प्रमुख द्वारा तिरंगा फहराया गया. बिहार विधान परिषद में सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने किया झंडोतोलन, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने भी तिरंगा फहराया. विधान परिषद में झंडोतोलन के बाद सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने देशवासियों को दी शुभकामना दी.
वहीं बिहार विधानसभा में भी झंडोतोलन हुआ. यहां विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने झंडोतोलन किया. उन्होंने देशवासियों और राज्यवासियों को शुभकामना दी .