बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में चाणक्य आईएएस एकेडमी ने 67 वीं BPSC में चयनित अभ्यर्थियों को किया सम्मानित, रीजनल हेड ने बताया सफलता के उपाय

गया में चाणक्य आईएएस एकेडमी ने 67 वीं BPSC में चयनित अभ्यर्थियों को किया सम्मानित, रीजनल हेड ने बताया सफलता के उपाय

PATNA: सतत प्रयास और युक्तिसंगत समय प्रबंधन सफलता को निर्धारित करता है अगर किसी भी व्यक्ति को ये साधन उपलब्ध हैं तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं हो सकता। यदि किसी व्यक्ति को ये साधन उपलब्ध हैं और अगर उसने उसका सही उपयोग किया है तो उसके लिए इस ब्रहमांड में कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है। क्योंकि मनुष्य के दिमाग से बड़ी अखिल ब्राह्मांड में कोई चीज नहीं है। अपनी आवश्यकता अनुसार मनुष्य में ये क्षमता है कि वो अपने अपेक्षित निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने दिमाग को उसी अनुकूल रिप्रोग्राम करके अपेक्षित लक्ष्य को हासिल कर सके। यह बातें चाणक्य आईएएस एकेडमी के रीजनल हेड डॉ कृष्णा सिंह ने रविवार को बिहार लोक सेवा आयोग में सफल हुए छात्रों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा की मनुष्य अपनी आंतरिक शक्तियों को उजागर कर बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल कर सकता है। छात्रों को सतत मेहनत करने की सलाह देते हुए डॉ सिंह ने कहा की आप सभी में कुछ कर गुजरने की अपार शक्ति है, सिर्फ आप अपने विवेक का उचित मार्गदर्शन में सटीक इस्तेमाल करें।

इसके पूर्व कार्यक्रम का उ‌द्घाटन करते हुए मुख्य अतिथी शशी प्रताप सिंह, वॉइस चांसलर मगध यूनिवर्सिटी, ने चाणक्य आईएएस एकेडमी के रीजनल हेड डॉ. कृष्णा सिंह को सिविल सेवा परीक्षा में बिहार के रिजल्ट को सुधारने की दिशा में किये गये प्रयासों की सरहाना की। उन्होंने कहा कि 2010 के पाठ्यक्रम परिवर्तन के परिणाम स्वरूप बिहार के रिजल्ट में जो गिरावट आई थी। वो धीरे - धीरे करके सुधरती जा रही है ये खुशी की बात है कि बिहार से सिविल सेवा परीक्षा में रिजल्ट निरंतर अच्छा होता जा रहा है। इसके लिए मैं चाणक्य आईएएस एकेडमी को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने लगातार सेमिनारों को आयोजित करके अभ्यर्थियों को ना केवल प्रेरित किया बल्कि तैयारी के प्रारंभिक स्तर पर उचित मार्गदर्शन भी दिया। बिहार के विधार्थियों को अनेक प्रकार की छात्रवृति देकर जो इन्होंने प्रयास किया है वो बिहार के विधार्थियों के लिए लाभदायक है। उन्होंने UPSC के रिजल्ट में बिहार के स्वर्णिम इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि मैं सभी उपस्थित विद्यार्थियों से आशा करता हूँ की वे ना केवल बिहार के पुराने गौरव को पुनः लौटाएंगे बल्कि उससे भी आगे बढ़ाएगे।

सेमिनार में 67वीं BPSC परीक्षा में चाणक्य आईएएस एकेडेमी के गया क्षेत्र से चयनित विद्यार्थी भी उपस्थित थे। जिन्हें मुख्य अतिथी मुख्य अतिथी शशी प्रताप सिंह, वॉइस चांसलर मगध यूनिवर्सिटी, एवं डॉ रणविजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक गोह, ने चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ मेमोंटो देकर सम्मानित किया एवं कहा कि इन विद्यार्थियों के चयन में उनके अभिभावकों का सबसे बड़ा योगदान है। 67वीं BPSC में चयनित विद्यार्थियों ने समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों को अपने सफलता में पाये अनुभवों को साझा कर उनकी भावी जीवन की सफलता के लिए सिविल सेवा परीक्षा की बारीकियों को समझाकर उनका व्यापक पैमाने पर मार्गदर्शन किया। जिससे समारोह में उपस्थित छात्रों में व्यापक उत्साह देखने को मिला।

इसके पूर्व डॉ. कृष्णा सिंह ने अपने स्वागत भाषण में एकेडमी के इतिहास तथा उसके स्वर्णिम उपलब्धियों को बताया इन्होंने बताया कि चाणक्य आइएएस एकेडमी से इस वर्ष UPSC में रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। एकेडमी के विभिन्न सेंटरों से लगभग 200 से अधिक विद्यार्थी सफल रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 30 वर्षों में इस संस्था ने देश को लगभग 5200 IAS, IPS तथा अन्य सिविल सेवाओं में चयनित विद्यार्थी देश को दिया है। चाणक्य आईएएस एकेडमी ने BPSC में 1200+ अभ्यर्थियों की सफलता में अपना योगदान दिया है। हाल ही में आये 67वीं BPSC के अंतिम परिणाम में कुल 253 से अधिक विद्यार्थियों का चयन चाणक्य IAS एकेडमी के पटना सेंटर से हुआ है एवं 66वीं BPSC में 138 छात्रों का चयन हुआ था।

इसके पूर्व डॉ. कृष्णा सिंह ने अपने स्वागत भाषण में एकेडमी के इतिहास तथा उसके स्वर्णिम उपलब्धियों को बताया इन्होंने बताया कि चाणक्य आईएएस एकेडमी से इस वर्ष UPSC में रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। एकेडमी के विभिन्न सेंटरों से लगभग 200 से अधिक विद्यार्थी सफल रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 30 वर्षों में इस संस्था ने देश को लगभग 5200 IAS, IPS तथा अन्य सिविल सेवाओं में चयनित विद्यार्थी देश को दिया है। चाणक्य आईएएस एकेडमी ने BPSC में 1200+ अभ्यर्थियों की सफलता में अपना योगदान दिया है। हाल ही में आये 67वीं BPSC के अंतिम परिणाम में कुल 253 से अधिक विद्यार्थियों का चयन चाणक्य IAS एकेडमी के पटना सेंटर से हुआ है एवं 66वीं BPSC में 138 छात्रों का चयन हुआ था ।

चाणक्य आईएएस एकेडमी आज देश की सर्व प्रतिष्ठित संस्था है। जो विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करके ना केवल उन्हें सिविल सेवा में चयनित कराने में सहायता प्रदान करती है बल्कि भविष्य के नौकरशाहों को अपने शिक्षण मार्गदर्शन से व्यापक पैमाने पर नैतिक एवं प्रशासनिक कौशल भी प्रदान करती है। जिससे वे अपने कार्यों को सुगमता से कर सकें। चाणक्य आईएएस एकेडमी वैसे दूर दराज के छात्र जिनकी पहुँच सीधे तौर पर एकेडमी तक नहीं होती है उनके लिए दूरस्थ शिक्षा का भी प्रबंध करती है। गया में इसकी शाखा ग्राउंड फ्लोर, बद्री कैलाश चरण, बिसाइड चोपड़ा एजेंसी, रामेश्वर सिन्हा पथ, साउथ ऑफ़ बिसर तालाब गया के पास स्थित है। विस्तृत निःशुल्क counselling के लिए छात्र 8929702344 पर कॉल कर सकते हैं।

Suggested News