चंद्रबाबू नायडू बने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, पवन कल्याण डिप्टी CM, टीडीपी से 20, जनसेना से 3 और भाजपा से सिर्फ 1 मंत्री

चंद्रबाबू नायडू बने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, पवन कल्याण

DESK. तेलगु देशम प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके साथ मंत्रियों के रूप में कुल 24 सदस्यों को शपथ दिलाई गई है. इसमें सिने जगत से आए पवन कल्याण को राज्य के उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. वहीं तेलगुदेशम से सर्वाधिक 20 मंत्री बनाये गये हैं जबकि जनसेना से तीन और भाजपा से केवल एक मंत्री को शपथ दिलाई गई है.  चंद्रबाबू नायडू  चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजदूगी में चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पीएम मोदी ने नायडू को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया. उन्होंने सीएम बनने के लिए नायडू को बधाई दी. साथ ही अन्य मंत्रियों को भी शपथ लेने की बधाई दी. आंध्र प्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या (175) के अनुसार, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं। 

मंगलवार को तेलुगु देशम विधायक दल और राजग के घटक दलों ने नायडू को अपना नेता चुना था। नायडू ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा था कि वह अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  आंध्र प्रदेश में राजग में तेदेपा, भाजपा और जनसेना शामिल हैं। राजग ने 164 सीट के साथ विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

अमित शाह मंगलवार रात आंध्र प्रदेश पहुंचे। उन्होंने घर जाकर नायडू से मुलाकात की और बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं आए हैं। 


ये विधायक ले रहे मंत्री पद की शपथ

1. नारा लोकेश

2. पवन कल्याण

3. किंजेरापु अटचेन नायडू

4. कोल्लू रवींद्र

5. नादेंदला मनोहर

6. पी. नारायण

7. वंगालापुडी अनिता

8. सत्य कुमार यादव

9. निम्माला राम नायडू

10. एनएमडी फारूक

11. अनम रामनारायण रेड्डी

12. पय्यावुला केसव

13. अनगनी सत्य प्रसाद

14. कोलुसु पार्थसारधि

15. डोला बलवीरंजनेया स्वामी

16. गोट्टीपति रवि कुमार

17. कंडुला दुर्गेश

18. गुम्माडी संध्यारानी

19. बीसी जरधन रेड्डी

20. टीजी भारत

21. एस. सविता

22. वासमसेट्टी सुभाष

23. कोंडापल्ली श्रीनिवास

24. मंडीपल्ली राम प्रसाद रेड्डी