बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चांद की चौखट पर पहुंचा चंद्रयान-3, इसरो चीफ बोले, 'ऑल इज वेल'

चांद की चौखट पर पहुंचा चंद्रयान-3, इसरो चीफ बोले, 'ऑल इज वेल'

DESK: इस वक्त पूरे देश की नजर चंद्रयान-3 पर है। चंद्रयान -3 की चांद पर लैंडिंग होने में बस कुछ ही घंटे बचा है। सभी देशवासी अभी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जैसे जैसे चंद्रयान-3 चांद के करीब पहुंच रहा है। वैसे वैसे लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। वहीं इसरो के कंट्रोल रुम में बैठे वैज्ञानिक और इंजीनियर्स चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी हर जानकारी को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इसरो अपनी नजर चंद्रयान पर बनाएं हुए है। 

बता दें कि, चंद्रयान-3 की लैंडिंग 23 अगस्त कल यानी बुधवार को चांद के दक्षिणी ध्रव पर होगा। यह चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसी बीच इसरो चीफ ने एस सोमनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर भरोसा जताया है। दरअसल, इसरो चीफ ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग के एक दिन पहले कहा है कि, “हम आश्वस्त हैं, क्योंकि अब तक सब कुछ ठीक रहा है और इस मोड़ तक कुछ भी अप्रत्याशित नहीं हुआ है। हमने सभी तैयारियां कर ली हैं और इस चरण तक सभी प्रणालियों ने हमारी आवश्यकता के अनुरूप प्रदर्शन किया है। अब हम कई सिमुलेशन, वेरिफिकेश और सिस्टम के डबल वेरिफिकेशन के साथ लैंडिंग की तैयारी कर रहे हैं. उपकरणों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

वहीं इसरो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए कहा है कि, चंद्रयान अपने समय के अनुसार आगे बढ़ रहा है। प्रणालियों की नियमित जांच की जा रही है। इसरो ने यह भी कहा कि ‘मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स’ में ऊर्जा और उत्साह का माहौल है। बताते चलें कि, बीते दिन इसरो ने चंद्रमा की तस्वीरें भी जारी की थी। यह तस्वीर लगभग 70 किलोमीटर की ऊंचाई से ‘लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरे’से ली गई थी। स्पेस एजेंसी ने बताया है कि 23 अगस्त को भारतीय समयानुसार 5.20 बजे से लैंडिंग ऑपरेशन के लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। 

गौरतलब हो कि, इसरो ने 2019 में चंद्रयान-2 की चांद पर लैंडिंग कराने में विफल रहा था। जिसके बाद एक नए उत्साह के साथ 2023 में एक बार फिर इसरो के चंद्रयान-3 ने चांद की सफर तय की है। यूं कहे तो चंद्रयान-3 अब चांद की चौखट पर पहुंच चुका है। कुछ ही घंटों ने इसरो लैंडिंग ऑपरेशन के लाइव स्ट्रीमिंग भी शुरू करेगा। बता दें कि, अगर इसरो की यह कोशिश कामयाब होती है तो भारत चांद पर सफलता पूर्वक लैंडिंग करने वाला दुनिया का 4 देश बन जाएगा। इसके पहले चांद पर अमेरिका, सोवियत संघ (पूर्व) और चीन ने ही सफलता से लैंडिंग की है।  

Suggested News