बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोहब्बत की नगरी में चरित्रहीन पुलिस! आगरा एसीपी ने जारी किया फरमान-सूर्यास्त के बाद ड्यूटी नहीं करेगी महिला पुलिस

मोहब्बत की नगरी में चरित्रहीन पुलिस! आगरा एसीपी ने जारी किया फरमान-सूर्यास्त के बाद ड्यूटी नहीं करेगी महिला पुलिस

AGRA : यूपी के आगरा जिले में एक के बाद जिस तरह से सीनियर्स पुलिसकर्मियों द्वारा अपने नीचे काम करनेवाली महिला पुलिसकर्मियों से अश्लील हरकतें के मामले सामने आए हैं। उससे विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसमें एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। लेकिन, इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है। जिसके बाद अब जिले में सूर्यास्त के बाद किसी भी महिला पुलिसकर्मियों की थाने में ड्यूटी पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

बता दें कि इंस्पेक्टर के अश्लील हरकतों का मामला सामने आने के बाद सोमवार को ACP सुकन्या शर्मा ने सभी महिला दरोगाओं की बैठक बुलाई। महिला दरोगाओं से पूछा गया कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं। फिर कई महिला दरोगाओं ने खुलकर अपनी बात रखी और सीनियर पुलिस अफसरों के खिलाफ शिकायतें भी दर्ज कराई। इन शिकायतों का अब पुलिस कमिश्नर ने संज्ञान लिया। सूर्यास्त बाद महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी न लगाने के आदेश दिए।

वहीं जारी आदेश में विशेष परिस्थिति में ड्यूटी लगानी पड़ रही तो उसके नियम भी बना दिए। सभी महिला दरोगाओं को निर्देश दिए कि किसी सीनियर से दिक्कत है, तो अधिकारी को बताएं। दबिश या हमराह में अकेले न जाएं। ट्रेनी महिला दरोगाओं से कहा- किसी से ज्यादा मतलब न रखें। काम को बेहतर तरीके से करें।

महिला पुलिसकर्मयों के लिए अब यह होगा गाइडलाइन

सूर्यास्त के बाद थानों में विशेष परिस्थिति को छोड़कर किसी भी महिला पुलिस कर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।

विशेष परिस्थिति में रात में महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगानी पड़ रही तो थाना परिसर में रह रहीं 2 महिलाओं की ड्यूटी साथ लगेगी।

थाना परिसर से बाहर रह रहीं महिला पुलिस कर्मियों को रात में न बुलाएं। विशेष परिस्थिति में बुला रहें तो सरकारी वाहन से लाएं और ले जाएं।

महिला पुलिस कर्मी को थाना प्रभारी या किसी अधिकारी के हमराह में ड्यूटी न लगाएं। हमराह में ड्यूटी ले जाना जरूरी है तो 2 महिला पुलिस कर्मी हों।

प्रेग्नेंसी के दौरान हल्की ड्यूटी ही ली जाए। वीवीआईपी ड्यूटी और अन्य बाहर की ड्यूटी, हमराह ड्यूटी न लगाएं।

जिस महिला पुलिस कर्मी के 2 साल से कम उम्र के बच्चे हैं, उनको ड्यूटी के बीच 1 घंटे का ब्रेक दिया जाए।

महिला पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम दिन के समय थाना कार्यालय या ACP कार्यालय पर ही किया जाए।


Suggested News