बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा पुलिस ने राजद नेता संतोष रेणु यादव को किया गिरफ्तार, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी को धमकी देने का है आरोप

छपरा पुलिस ने राजद नेता संतोष रेणु यादव को किया गिरफ्तार, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी को धमकी देने का है आरोप

PATNA : राजद नेता संतोष रेणु यादव को छपरा पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पटना के कंकड़बाग़ थाना क्षेत्र के 70 फीट स्थित आवास के बाहर से उसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस गिरफ्तार राजद नेता से पूछताछ में जुटी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक यूट्यूब पर विवादास्पद बयान देने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है की संतोष रेनू यादव छपरा का रहने वाला है। जिसपर छपरा के थाने में 6 मामले अलग अलग आरोप में दर्ज है। जिसमें सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है। 

अनिल की रिपोर्ट

Suggested News