बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी और पटना के जेलों में भी गूंजा छठ गीत, कैदियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, मुस्लिम बंदियों ने भी किया सूर्योपासना

मोतिहारी और पटना के जेलों में भी गूंजा छठ गीत, कैदियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, मुस्लिम बंदियों ने भी किया सूर्योपासना

MOTIHARI : लोक आस्था का महापर्व पूरी आस्था और उत्साह के साथ पूर्वी चम्पारण में धूम धाम से मनाया जा रहा है। आस्था के इस महापर्व की धूम मोतिहारी के सेंट्रल जेल में भी देखने को मिल रहा है। जहां 112 कैदियों ने पूरी आस्था के साथ अस्थाचल सूर्य को अर्ध्य दिया है। जिनके लिये कैदियों ने घाट को सजाया है। 

छठ के महापर्व को कर रहे 112 कैदियों में 67 महिलाये और 45 पुरुष है। इन महिलाओं में आकर्षण का केंद्र दो महिलाएं है जो मुस्लिम धर्मावलंबी है। इन छठ व्रतियों के लिये जेल प्रशासन ने पूजा सामग्री और नये कपड़ो उपलब्ध कराया है। छठ को लेकर कैदियों में खासा उत्साह बना हुआ है।

दो दिनों से कैदी मिलकर जेल के अंदर बने तालाब की सफाई किया और फिर आकर्षक तरीके से सजाया है। जेल अधीक्षक विदु कुमार ने बताया कि जेल में 112 कैदी छठ व्रत को कर रहे है। जिसमे 67 महिलाए है इन महिला छठ व्रतियों में दो मुस्लिम महिलाएं शामिल है। छठ व्रतियों को सभी पूजा सामग्री जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराया है।

वहीँ पटना से केन्द्रीय कारा बेउर में भी छठ पूजा की धूम रही। जहाँ कई कैदियों ने आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख और खुशहाली की कामना की। कैदियों के छठ को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गयी है। 

मोतिहारी से हिमांशु और पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News