बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखनऊ विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप, लोकायुक्त ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप, लोकायुक्त ने दिए जांच के आदेश

LUCKNOW : लखनऊ विकास प्राधिकरण आये दिन लगातार सुर्खियों में बना रहता है। ताजा मामला आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे लखनऊ विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता इंदु शेखर को लेकर आये हैं। जिसकी सम्पत्ति के जांच के आदेश दिए गए है। 

लोकायुक्त ने मुख्य अभियंता इंदु शेखर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।  27 दिसंबर 2021 तक इंदु शेखर को अपना और अपने परिवारिक सदस्यों की चल संपत्ति का ब्यौरा देने का अल्टीमेटम दिया गया है। 

आपको बता दे की इससे पहले भी इंदु शेखर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। इंदु शेखर पर इस पद पर रहते हुए करोड़ो की सम्पत्ति बना लेने का आरोप है। साथ ही उन पर केन्द्रीय योजनाओं में भी फर्जीवाड़ा किये जाने का आरोप लगाया जा रहा है। अब देखना यह कि लोकायुक्त द्वारा आगे क्या कार्रवाई होती है।

लखनऊ से कृष्ण मोहन मिश्रा की रिपोर्ट 

Suggested News