बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीजनल फ्लू से ग्रसित, राजगीर महोत्सव में जाने का कार्यक्रम हुआ स्थगित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीजनल फ्लू से ग्रसित, राजगीर महोत्सव में जाने का कार्यक्रम हुआ स्थगित

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीजनल फ्लू से ग्रसित हो गए हैं। जिसके कारण पिछले तीन दिन से एकांतवास में हैं। वह ना कोई तो मीटिंग कर रहे हैं, ना कोई कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं। वहीं राजगीर में आज से शुरू होनेवाले राजगीर महोत्सव में नीतीश कुमार उद्घाटन करने जानेवाले थे। लेकिन अब बीमारी के कारण उनका राजगीर जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

शाम चार बजे जाना था राजगीर

बताया गया कि नीतीश कुमार आज शाम चार बजे राजगीर जानेवाले थे, जहां वह महोत्सव का शुभारंभ करनेवाले थे। लेकिन वायरल फ्लू के कारण सीएम का दौरा रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आज भी सीएम किसी से नहीं मिलेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फीवर के साथ सर्दी खांसी से परेशान

मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फ्लू की वजह से वह खासे परेशान हैं। फीवर के साथ-साथ सर्दी-खांसी है। सर्दी काफी ज्यादा है। डॉक्टरों की सलाह पर वे दवाई खा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर जरूरी फाइलों का निपटारा में जरूर कर रहे हैं। किसी तरह की कोई मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं। कोई कार्यक्रम में भी नहीं जा रहे। पहले से तय कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

दरभंगा से लौटने के बाद हुए बीमार

सीएम नीतीश कुमार सोमवार की शाम फ्लू के शिकार हुए हैं। दरभंगा से आने के बाद वह फ्लू के शिकार हुए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डीएमसीएच में गए थे। जहां नई बिल्डिंग समेत अन्य सुविधाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए थे। 27 नवंबर को ही शाम 4:30 बजे एन कॉलेज पटना के नए बिल्डिंग का लोकार्पण किया। अनुग्रह नारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी थी। 27 नवंबर 2023 के बाद वह आराम कर रहें। हैं।

Suggested News