बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 2134 करोड़ की लागत से 483 परियोजनाओ का किया लोकार्पण व शिलान्यास, 435 करोड़ की लागत से बनेगा महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 2134 करोड़ की लागत से 483 परियोजनाओ का किया लोकार्पण व शिलान्यास, 435 करोड़ की लागत से बनेगा महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

UP DESK : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कसया (निकट रामाभार स्तूप ) कुशीनगर में 435 करोड़ की लागत से निर्माण होने वाले महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद में सर्वांगीण विकास से संबंधित 2134 करोड़ की 483 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/ शिलान्यास के साथ प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत प्रदेश के 20 हजार किसानों को सोलर पंप की स्थापना हेतु चयन पत्र वितरण के साथ साथ 25 जनपदों की 49 विकास खंडों में 49 किसान कल्याण केंद्रों का शिलान्यास तथा राज्य स्तरीय विराट किसान मेला का शुभारंभ भी किया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों पर लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा पीएम कुसुम योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग केंद्र , प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को लाभ प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। 

योगी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है की  भारत एक विकसित भारत के निर्माण की ओर निरंतर अग्रसर है। इस विकसित भारत में किसानों को विकसित करने के लिए इस विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है , ताकि अन्नदाता किसान भी इस विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सके। भगवान बुद्ध के नाम पर निर्माण होने वाला यह विश्वविद्यालय हमारी भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धांजलि भी है। यह हमारा उनके प्रति नमन भी है। पहले कोई नहीं सोचता था कि कुशीनगर में कोई एयरपोर्ट स्थापित होगा किंतु आज वह  बन चुका है। शीघ्र ही कुशीनगर में एक मेडिकल कॉलेज का भी उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भर के 20000 किसानों  को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप भी प्राप्त हो रहा है। इससे 20 हजार किसानों के साथ एक लाख लोग लाभान्वित होंगे ।प्रदेश में सुरक्षा के वातावरण के कारण पर्व शांति एवं उल्लास से मनाया जा रहा हैं। प्रदेश में आस्था का सम्मान भी है तो सुरक्षा का वातावरण भी है। 

उल्लेखनीय है कि इस कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कृषि अनुसंधान एवं कृषि में तकनीक के उपयोग हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निर्माण से विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा की व्यवस्था की उपलब्धता होगी ,कृषि क्षेत्र में विशिष्ट अनुसंधान, नवाचार और शोध कार्य को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज एवं उत्तम तकनीक की उपलब्धता के साथ प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों में फसल उत्पादन की तकनीक के ज्ञान की भी प्राप्ति होगी । इस विश्वविद्यालय से पूर्वी उत्तर प्रदेश के 10 जनपदों  यथा देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, बलिया एवं मऊ) को प्रत्यक्ष लाभ के साथ बिहार एवम पड़ोसी देश नेपाल के किसानों को भी लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर  जिला प्रभारी मंत्री/ राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, राज्य मंत्री कृषि व कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान बलदेव सिंह औलख,  राज्यसभा सदस्य आर०पी०एन० सिंह, सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, विधायक तमकुही डॉ असीम कुमार राय, विधायक कुशीनगर पंचानंद पाठक,  विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौड़ , विधायक खड्डा विवेकानंद पांडे, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, विधान परिषद सदस्यगण, अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी , मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा, डीआईजी गोरखपुर, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष कुशीनगर किरण जयसवाल, न0 पा0 प0 पडरौना विनय जायसवाल, गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष अतुल सिंह, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बीज निगम राजेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्गेश राय के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कुशीनगर से विद्या बाबा की रिपोर्ट

Suggested News