बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान ने अपने भाई प्रिंस के साथ डाला वोट, लोगों से की अपील, जहां लोजपा नहीं वहां भाजपा को दें आशीर्वाद

चिराग पासवान ने अपने भाई प्रिंस के साथ डाला वोट, लोगों से की अपील, जहां लोजपा नहीं वहां भाजपा को दें आशीर्वाद

पटना... बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में सुबह से ही वोट डालने के लिए लोगों की कतार दिखी। इस बीच लोजपा प्रमुख ने भी अपने बूथ पर जाकर मतदान किया। चिराग पासवान सुबह 7 बजे अलौली विधानसभा में विकास और बदलाव के लिए वोट किया। चिराग पासवान सुबह बूथ क्रमांक संख्या 786 पर बेलाही के मध्य विद्यालय में वोट डाला। इस दौरान उनके भाई और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस पासवान भी मौजूद रहे। प्रिंस पासवान ने भी अपने वोट डाला। 

इस मौके पर लोजपा प्रमुख ने वोट डालने के बाद कहा कि बिहार के मतदान जागरूक हैं। उन्होंने अपील किया कि चुनाव में अपने मतदाधिकार का प्रयोग करें और सही चुनाव करें। उन्होंने कहा कि यही एक मौका है जब आप अपना और अपने राज्य का भविष्य तय कर सकते हैं। उन्होंने कहा ट्विीट करते हुए कहा है कि जहां नीतीश कुमार सभी लोग और बीजेपी के प्रत्याशियों के साथ विश्वासघात कर रहे है। 

सभी मतदाताओं से अपील है कि जहां भी लोजपा चुनाव नहीं लड़ रही हों, वहां भाजपा के प्रतयशियों को पूरा आशीर्वाद दें। जेडीयू अभी से हार का बहाना बना रही है। किसी भी कीमत पर बिहार को बचाना है। बता दें कि चिराग पासवान लगातार लोगों से बीजेपी और लोजपा के पक्ष में वोट डालने की बात कहते आ रहे हैं। 



Suggested News