बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान ने फिर सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा पीएम बनने के लिए अपनी राह अलग करने का प्रयास कर रहे हैं

चिराग पासवान ने फिर सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा पीएम बनने के लिए अपनी राह अलग करने का प्रयास कर रहे हैं

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की बिहार में इस तरह का गठबंधन किस काम का है। उन्होंने कहा की जब बिहार विधानसभा के चुनाव का परिणाम आया था। तभी हमने कहा था की डेढ़ दो साल से ज्यादा यह सरकार चलनेवाली नहीं है। किस मुद्दे पर बीजेपी और जदयू साथ साथ हैं। 

चिराग ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल बहाना खोज रहे है। वे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के सामने आकर प्राइम मिनिस्टर मटेरियल बनना है। यह कोई छुपी बात भी नहीं है। उन्हीं की पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ है। 

चिराग पासवान ने कहा की जिस व्यक्ति को प्रधानमन्त्री पद का उम्मीदवार बनना है। वह बहाना खोजेगा ही। जातीय जनगणना की बात हो या पेगासस का मामला हो। तमाम विषयों पर दोनों दलों का विरोधाभास यह दिखाता है की मुख्यमंत्री अपनी राहें अलग करने का प्रयास कर रहे हैं। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News