बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुशेश्वरस्थान में चिराग पासवान का रोड-शो, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र बोले- कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब

कुशेश्वरस्थान में चिराग पासवान का रोड-शो, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र बोले- कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब

PATNA : बिहार विधान सभा की 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। चुनाव को लेकर प्रचार पूरे जोर पर है। सभी दल के नेता दिन-रात चुनावी प्रचार में जुटे हैं। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुनावी रण में उतर गए। मुख्यमंत्री ने आज कुशेश्वरस्थान और तारापुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। कल 26 अक्टूबर को भी वे तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इधर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी जी- जान से लगे हुए हैं।

चिराग पासवान ने भी कुशेश्वरस्थान और तारापुर से प्रत्याशी उतारा है। पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान ने आज कुशेश्वरस्थान में रोड शो किया। रोड शो में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। चिराग ने पार्टी के प्रत्याशी अंजू देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने बताया कि चिराग पासवान के रोड शो में जनसैलाब घरों से निकलकर सड़कों पर आया। वहां हमारे दल के प्रत्याशी के पक्ष में अपार जन समर्थन मिल रहा है। कुशेश्वरस्थान में जेडीयू कैंडिडेट की हार होगी और हमारे प्रत्याशी जीत रही हैं।

कुशेश्वरस्थान विधानसभा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास )के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का रोड शो में उत्तरा जनसैलाब घरों से निकलकर सड़कों पर चिराग पासवान को देखने आ गयाl चिराग ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा के प्रत्याशी अंजू देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Suggested News