बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान ने राजद पर किया जोरदार हमला, मोदी की गारंटी बता कर तेजस्वी को दिया करारा जवाब

चिराग पासवान ने राजद पर किया जोरदार हमला,  मोदी की गारंटी बता कर तेजस्वी को दिया करारा जवाब

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। सभी पार्टियां जोरो शोरो से चुनावी प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवीं बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वहीं के बिहार दौरे को लेकर राजद ने हमला बोला है। जिसपर लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पलटवार किया है। चिराग पासवान ने कहा कि, आज जब पीएम आ रहे हैं तो यह ऐसा सवाल उठा रहे हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि म और ए समीकरण को मैं भी मानता हूं, लेकिन एम से महिला और y से युवा और इस समीकरण में सभी वर्ग के महिला और युवा शामिल हैं। हम लोग तुष्टिकरण की बात नहीं करते हम लोग जात धर्म की बात नहीं करते। यह वही करते हैं जो दूसरे तरीके से my समीकरण को बताते हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग आज प्रधानमंत्री से एम्स बनने पर सवाल कर रहे हैं। एम्स बनेगा भी और मेक चलाएंगे भी। उन लोगों ने क्या किया उनके शासनकाल में अस्पताल की स्थिति क्या थी। उनके माता-पिता के शासनकाल में अस्पताल की स्थिति क्या थी। अपने शासनकाल के बारे में कांग्रेस भी बताईं। उन्होंने 55 साल तक काम किया आखिर विकास क्यों नहीं हुआ। अगर विकास की बात करनी है तो सामने आए। 

उन्होंने कहा कि आज हर मंच से जब मैं पूछता हूं कि प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ किसे मिल रहा है सभी लोग हाथ उठाते हैं आज मैं पूछता हूं कि किस 5 किलो अनाज मिल रहा है सभी लोग हाथ उठाते हैं आज मैं पूछता हूं कि आयुष्मान भारत का लाभ किसे मिल रहा है। सभी लोग हाथ उठाते हैं यही मोदी की गारंटी है और यही मोदी का विकास है। 

Suggested News