बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान देश के सबसे बड़े दलित नेता, सूरजभान सिंह के इस ऐलान से पारस गुट में मचा हड़कंप

चिराग पासवान देश के सबसे बड़े दलित नेता, सूरजभान सिंह के इस ऐलान से पारस गुट में मचा हड़कंप

PATNA :  बिहार में दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव के प्रचार के दौरान  भाजपा ने अपने आखिरी दांव के रूप में लोजपा रामविलास सुप्रीमो व सांसद चिराग पासवान को मैदान में उतारा। चिराग पासवान ने इस दौरान मोकामा और गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी के लिए रोड शो भी किया। अब चिराग पासवान के लिए उनके चाचा पशुपति पारस की पार्टी के बड़े नेता सूरजभान सिंह ने बड़ी बात कह दी है। सूरजभान सिंह ने चिराग पासवान को देश में दलितों का सबसे बड़ा नेता बताया है। सूरजभान सिंह के इस बयान के बाद अब पारस गुट में हड़कंप मच गया है। 

मोकामा उप चुनाव में वोट डालने पहुंचे पूर्व सांसद ने न्यूज4नेशन के साथ बातचीत के दौरान कहा कि चिराग पासवान देश के सबसे बड़े दलित नेता हैं , उनके आने से पूरे देश बदलाव आता और मोकामा देश से बाहर नहीं है। चिराग पासवान को लेकर सूरजभान सिंह का बयान ऐसे समय में आया है, जब उनके केंद्रीय मंत्री बनने की चर्चा तेज है। सूरज भान सिंह के इस बयान के बाद पशुपति पारस क्या प्रतिक्रिया देते हैं इसका इंतजार है। 

भाजपा का कमल खिलेगा

पिछले एक माह से भी ज्यादा समय से क्षेत्र में भाजपा के लिए प्रचार में जुटे सूरजभान सिंह ने कहा कि लंबे समय बाद यहां भाजपा चुनाव लड़ रही है। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र के मतदाताओं में बेहद खुशी का माहौल है।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने  अपनी बेटी और बहू सोनम देवी को जीत दिलाने का मन बला लिया है। कीचड़ बन चुके मोकामा में इस बार कमल को खिलने से कोई भी नहीं रोक सकता है।

Suggested News