बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा के स्थापना दिवस पर भारी भीड़ देखकर गदगद हुए चिराग, कहा- कार्यक्रम के लिए गांधी मैदान भी पड़ जाएगा छोटा, विरोधियों पर हत्या की साजिश का लगाया आरोप

लोजपा के स्थापना दिवस पर भारी भीड़ देखकर गदगद हुए चिराग, कहा- कार्यक्रम के लिए गांधी मैदान भी पड़ जाएगा छोटा, विरोधियों पर हत्या की साजिश का लगाया आरोप

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी आज अपना 24 वां स्थापना दिवस मना रही है। लोजपा का स्थापना दिवस चिराग पासवान और पशुपति पारस के द्वारा बड़े ही धूम-धाम से मनाई जा रही है। पटना स्थित बापू सभागार में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बापू सभागार चिराग पासवान के समर्थकों से भरी दिखी। जिस पर खुशी जाहिर करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आज जैसे बापू सभागार का समर्थकों के लिए छोटी पड़ गई है। वैसे ही एक दिन ऐसा आएगा जब गांधी मैदान भी हमारे कार्यक्रम के लिए छोटा पड़ जाएगा।

इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि उनकी राजनीतिक हत्या की कोशिश की गई। चिराग पासवान ने दावा किया कि इस साजिश में राज्य की बड़ी शक्तियों के साथ उनके अपने ही लोग लगे थे क्योंकि वे हकीकत बोलने में विश्वास करते हैं। ये लोग चाहते हैं कि मेरी राजनीति पूरी तरह से समाप्त हो जाए। हालांकि चिराग पासवान ने किसी का नाम नहीं लिया।

चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी और परिवार को तोड़ने की साजिश की गई। इसमें कई लोग लगे हुए थे। उनके साथ अपने लोगों ने गद्दारी भी की। पार्टी के 24 में स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में जमुई सांसद ने इशारों इशारों में सीएम नीतीश सहित अपने चाचा पशुपति पारस पर भी जोरार हमला किया। उन्होंने कहा कि अपने विश्वस्त कार्यकर्ताओं के सपोर्ट से उन्होंने हर मुश्किल को पार कर लिया। उन्होंने अपनी पार्टी के तमाम कार्यर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी।

वहीं चिराग पासवान ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला करते हुए प्रदेश की विधि व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार को आज भूमाफिया, बालू माफिया और शराब माफिया मिलकर चला रहे हैं। दुख की बात है कि इन माफियाओं को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। सरकार की शह पर ही माफिया तत्व राज्य में मनमानी कर रहे हैं। उन्हें कोई रोकने वाला कोई नहीं है। जदयू के भीम संसद पर भी चिराग पारवान ने हमला बोला।

उन्होंने ने कहा कि 19 वर्षों से जदयू यहां शासन में है। लेकिन उसे कभी दलितों की याद नहीं आई। उनकी इतनी लंबी सरकार में भी दलितों की स्थिति ठीक नहीं हुई क्योंकि इस मुद्दे पर वह सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। दलितों के उत्थान के लिए कुछ कर गुजरने की कोई इच्छा उनमें नहीं है।

Suggested News