बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हवा का एक झौंका और चुल्हे का आग बन गया विकराल दानव, बस्ती के 400 घरों को आगोश में लिया, दिल दहलानेवाली है तस्वीरें

हवा का एक झौंका और चुल्हे का आग बन गया विकराल दानव, बस्ती के 400 घरों को आगोश में लिया, दिल दहलानेवाली है तस्वीरें

भागलपुर। जिला के नारायणपुर प्रखंण्ड के कसमाबाद दियरा के वार्ड 9 एंव 10 मे फुस के घर मे बच्चों द्वारा घर मे चुल्हा जलाने के कारण हवा तेज बहने के कारण फुस के घर मे आग लग गई।जिससे गांव मे तकरीबन चार सौ घर जलकर राख हो गए। इस मामले मे मुखिया अरविंद मंडल ने बताया सुबह 11 बजे घर मे बच्चों के द्वारा घर मे चुल्हा जलाने के दौरान फुस के घर मे आग लग गई। जिसमें कसमाबाद दियारा के वार्ड 9 व 10 के मे चार सौ घर जलकर राख हो गए।

वहीं घटना सुचना अकबरनगर, बिहपुर थाना, सीओ नारायण अजय सरकार को दे दि गई। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड तीन गाडी छोटी गाडी पहुंची हैं। आग लगने के बाद दमकल के  पहुंचने परतक सभी फुस के घर जलकर राख हो गए हैं। घरो मे गाय,बकरी, सोना,चांदी ,कपडा बर्तन पैसा सहित घर के मूल्य सभी जलकर राख हो गए हैं। तकरीबन करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है।गांव के लोग किसी तरह अपनी जानबचाकर  सडक किनारे सरन लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी का इंतजार कर रहे हैं।

बस्ती के लोगों के नहीं थम रहे आंसू

 जिस तरह से पूरी बस्ती आग में जलकर खाक हो गई, उसके बाद यहां रहनेवाले लोगों के आंसू थम नहीं रहे है। कई महिलाएं और बच्चे खुले आसमान के नीचे बैठे खुद को निहार रहे हैं। कभी अपने जल चुके आशियाने को। जो तस्वीरें सामने आई है, उसे देखने के बाद किसी का भी दिल पसीज जाएगा।

Suggested News