बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनाव परिणाम कल आएगा, लेकिन महागठबंधन नेता तेजस्वी आज ही बिहार के युवा CM बने

चुनाव परिणाम कल आएगा, लेकिन महागठबंधन नेता तेजस्वी आज ही बिहार के युवा CM बने

 पटना...राजद ने एक पत्र जारी कर सभी कार्यकर्ताओं से ये अपील की है कि परिणाम कुछ भी लेकिन सयंम और अनुशासन नहीं खोना है। प्रदेश राजद कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है और तेजस्वी यादव के सीएम बनने पर चर्चा जोरों से कार्यकर्तााओं के बीच हो रहा है। इधर, गहमागहमी देखकर एक बार तो प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कार्यकर्ताओं को सर्वे के नतीजों पर विश्वास न करके सयंम बरतने को कहा है। लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने अतिउत्साहित होकर पटना की सड़कों पर सीएम बनने से पहले ही पोस्टरों में सीएम घोषित कर तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई तक दे डाली। 

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे कल आने हैं लेकिन तेजस्वी यादव आज ही राज्य के सीएम बन गए हैं। दरअसल, तेजस्वी का आज जन्मदिन भी है और लोग सोशल मीडिया पर उन्हें राज्य का अगला सीएम बता रहे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे तो कल आने वाले हैं लेकिन महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव आज से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और वह आज से ही सीएम ऑफ बिहार बन गए हैं।

पोस्टर में बताया भावी सीएम 

बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर तेजस्वी यादव के भावी सीएम वाले पोस्टर भी लग गए हैं। पटना की सड़कों पर तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पोस्टर लगे हुए हैं। कई पोस्टर में उन्हें बिहार का भावी सीएम बताया गया है।




Suggested News