बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राम मंदिर उद्घाटन को लेकर शुरू हुई धार्मिक स्थलों की साफ़-सफाई, मुंगेर की मेयर और डिप्टी मेयर ने कई जगहों पर लगाये झाड़ू

राम मंदिर उद्घाटन को लेकर शुरू हुई धार्मिक स्थलों की साफ़-सफाई, मुंगेर की मेयर और डिप्टी मेयर ने कई जगहों पर लगाये झाड़ू

MUNGER : अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों से धार्मिक स्थानो पर एक सप्ताह का विशेष सफाई अभियान चलाने का अपील किया है। मुंगेर में  इसकी शुरुआत आज से नगर निगम ने कर दी है। इसको लेकर मुंगेर नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी और डिप्टी मेयर खालिद खुद हाथ में झाड़ू लेकर बबुआ घाट की सफाई शुरू की। 

इस दौरान मेयर और डिप्टी मेयर के अलावा नगर निगम के कई पदाधिकारी भी हाथ में झाड़ू लेकर घाट की सफाई किया। सफाई कर्मियों के साथ अधिकारियों ने झाड़ू लगाने के बाद घाट पर बिखरी गंदगी को भी उठाकर कूड़ेदान में डाला। मौके पर मुंगेर नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी ने बताई की 14 जनवरी से 21 जनवरी तक विशेष स्वच्छता सफाई अभियान नगर निगम ने प्रारंभ किया है। इसकी शुरुआत आज हम लोगों ने घाट से झाड़ू लगाकर कर दी है।

बबुआ घाट के बाद कष्टहरणी घाट, सोझी घाट,लाल दरवाजा घाट एवं भारत के 52 शक्तिपीठों में से एक सिद्ध शक्तिपीठ वासुदेवपुर स्थित चंडिका स्थान जहां मां सती के नेत्र की पूजा होती है उस शक्तिपीठ में भी यह अभियान चलेगा। शहर के अन्य धार्मिक स्थान पर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करना इसका पहला उद्देश्य है। मौके पर डिप्टी मेयर खालिद ने कहा कि आज से यह कार्यक्रम का शुरुआत हुआ है ।प्रतिदिन सुबह दोपहर और शाम तीनों समय धार्मिक स्थान के अलावा सार्वजनिक स्थान पर भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिससे सफाई के प्रति लोग जागरूक होंगे। उन्होंने ने कहा कि हमारा नगर निगम क्षेत्र पिछले दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण में जो सबसे कम अंक प्राप्त किया था।  उसके रैंकिंग में भी हम लोग सुधार लाएंगे।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News