बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश के अब गिनती के दिन बचे हैं तो बहाली के नाम पर हवाबाजी कर रहे.....

CM नीतीश के अब गिनती के दिन बचे हैं तो बहाली के नाम पर हवाबाजी कर रहे.....

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान से बिहार के शिक्षकों के लिए सेवा शर्त EPF एवं और प्लस 2 स्कूलों में शिक्षकों की बहाली का ऐलान किया है।सीएम नीतीश का यह ऐलान बिहार में होने वाली विधान सभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस ऐलान पर अब राजनीति भी शुरू हो गयी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री पर बड़ा सवाल दागा है बिहार में पढ़ाई चौपट होने को लेकर नीतीश सरकार पर बड़ा पॉलिटिकल अटैक किया है।उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खूब खरी खोटी सुनाई है।

कुशवाहा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री का भाषण झांसों से भरा पड़ा था। 15 वर्षों में शिक्षक, डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर व अन्य पदों पर बहाली या तो न के बराबर की या दोषपूर्ण की, जिसके फलस्वरूप आज व्यवस्थाएं चरमराई हुई है। 

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे लिखा कि जब गिनती के दिन बचे हैं तो भर्तियों के नाम हवाबाजी कर रहे हैं।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News