बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश बोले- राहुल गांधी ने भ्रष्टाचारियों से हाथ मिलाकर चमकने से पहले खुद खत्म कर ली अपनी महिमा

सीएम नीतीश बोले- राहुल गांधी ने भ्रष्टाचारियों से हाथ मिलाकर चमकने से पहले खुद खत्म कर ली अपनी महिमा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। सीएम नीतीश ने कहा कि राहुल गांधी ने एक समय भ्रष्टाचारियों को बचाने को लेकर लाया जाने वाले अपने ही सरकार के अध्यादेश को फाड़कर देश भर में सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन आज राहुल गांधी ने भ्रष्टाचारियों से हाथ मिलाकर खुद अपनी महिमा को खत्म कर ली है। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को लगता है कि बिहार में बिना भ्रष्टाचारियों से हाथ मिलाए कुछ पाने वाले नहीं है लिहाजा उन्होंने हाथ मिलाया। फिर भी बिहार में कुछ होने वाला नहीं है कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला।

पटना विश्वविद्यालय को लेकर निशाना

सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय वे लोग कहां थे जब उन्होंने पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग की थी। पटना विश्वविद्यालय काफी पुराना विश्वविद्यालय है और कांग्रेस राज में भी उसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग उठती रही है। मैं खुद सांसद के तौर पर कई बार लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया लेकिन कांग्रेसी सरकार ने कान में तेल डाल कर सोई रही। अब उन्हें पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की याद आई है।

राहुल पर तंज

 राहुल पर तंज कसते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि उनको उसके बारे में क्या जानकारी है? किसी ने उन्हें कह दिया होगा कि पटना विश्वविद्यालय के बारे में मंच से कुछ बोलिए जिसका फायदा अगले चुनाव में होगा इसलिए उन्होंने यह घोषणा कर दी। लेकिन हकीकत में यह सिर्फ चुनावी स्टंट है बाकी कुछ नहीं। चुनाव से ठीक पहले इस तरह की घोषणा होते रहती है। हमने तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय दर्जा देने की मांग की थी लेकिन किसी कारण से वह संभव नहीं हो सका। अब कांग्रेस केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के दावे कर रही है।

Suggested News