बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश ने लालू यादव को दिया जोरदार झटका, करीबी की संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष पद से कर दी छुट्टी

CM नीतीश ने लालू यादव को दिया जोरदार झटका, करीबी की संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष पद से कर दी छुट्टी

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के जोरदार झटका दे दिया है। सीएम नीतीश ने लालू यादव के करीबी भोला यादव को संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी है। इसी के साथ मदरसा बोर्ड के बाद बिहार संस्कृति शिक्षा बोर्ड का भी विघटन हो गया है। सरकार ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के विघटन की सूचना जारी कर दी है।  

बता दें कि, लालू यादव के करीबी भोला यादव 27 जुलाई 2023 से अध्यक्ष पद पर थे। हालांकि अब नीतीश सरकार ने भोला यादव को पद से हटा दिया है। इससे पहले, बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड को भंग किया गया था। संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर भोला यादव की नियुक्ति महागठबंधन की सरकार में हुई थी। उनकी नियुक्ति लालू प्रसाद के प्रभाव से ही हुई थी।

शिक्षा विभाग के विशेष निदेशक सचिन्द्र कुमार के हस्ताक्षर से बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के विघटन संबंधी पत्र जारी हुआ है। पत्र में कहा गया है कि बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड अधिनियम-1981 में संशोधन हेतु बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड (संशोधन) अधिनियम-2024 अधिसूचना संख्या-2001 को गजट (गजट संख्या-257) में 14 मार्च को प्रकाशित किया गया है। 

उक्त संशोधित अधिनियम के प्रविधान गजट में प्रकाशित होने के उपरांत प्रभावी हो चुका है। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड (संशोधन) अधिनियम, 2024 की कंडिका-4 में निहित प्रावधान के तहत 14 मार्च के प्रभाव से बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड का विघटन हो चुका है।

Suggested News