बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश की दीपावली, मुख्यमंत्री ने आवास में जलाए दीये,परिवार के सदस्य रहे मौजूद

CM नीतीश की दीपावली, मुख्यमंत्री ने आवास में जलाए दीये,परिवार के सदस्य रहे मौजूद

पटनाः आज दीपावली है,चारो तरफ दिवाली की धूम है, लोग अंधकार पर प्रकाश का विजय पर्व मना रहे हैं। सीएम नीतीश ने भी दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में दीये जलाये। नीतीश कुमार ने सरकारी आवास में सभी जगहों के अलावे बोधि वृक्ष के नीचे भी दीये जलाये। इस दौरान सीएम के बेटा निशांत एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान व ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. अनेकता में एकता की मिसाल हमारी संस्कृति और भारतीय मनीषा - 'असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मामृतं गमय' शुभ संकल्प का संदेश देती है. मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपों का एक महापर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही लोगों के जीवन में शांति, सुख  एवं समृद्धि लाये.

Suggested News