बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश कुमार का बड़ा एलान - नगर निकाय प्रतिनिधियों का बढ़ाया मानदेय

सीएम नीतीश कुमार का बड़ा एलान - नगर निकाय प्रतिनिधियों का बढ़ाया मानदेय

PATNA :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के संदेश के अनुरूप सफाई को जन अभियान बनाना है। स्वच्छता अभियान को कामयाब बनाने के लिए आज उन्होंने कई योजनाओं को जमीन पर उतारने की पहल की।

सीएम ने की कई घोषणाएं

बिहार से सभी नगर निगम और नगर निकायों के वार्ड सदस्यों को अब पहले अधिक मानदेय मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने नगर विकास मंत्री और प्रधान सचिव को इसका प्रस्ताव बनाने के लिए आदेश दे दिया है। पटना की मेयर सीता साहू ने सीएम से मांग की थी कि वार्ड सदस्यों का मानदेय केवल 2500 है,जो कि बहुत कम है। इसको बढ़ाया जाना चाहिए। इसके बाद सीएम ने यह एलान किया। नगर निकाय और निगम के कर्मचारी अब खादी के कपड़े पहनेंगे। सीएम ने एक सफाई मजदूर को खादी की वर्दी देकर इस योजना की शुरुआत की। सीएम ने कूड़ा से विजली बनाने के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का   शिलान्यास भी किया। इस मौके पर डोर टू डोर कचरा उठाने की योजना की भी शुरुआत हुई। इसके अलावा सिटी ऑफ पटना एप्प को भी किया लांच किया गया।

सफाई के लिए जागरूकता की जरूरत

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम में मुख्य मंत्री ने कहा कि सफाई को अब एक अभियान बनाया जाएगा। 2 अक्टूबर से एक साल तक यह स्वच्छता अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता  अभियान को सफल बनाने के लिए वार्ड सदस्यों को आगे आना होगा। राजधानी पटना को साफ सुथरा रखने के लिए बहुत काम किया जा रहा है। अब डोर टू डोर कचरा का उठाव होगा। इसके लिए कचरा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। लेकिन देखा जाता है कि सुविधा देने के बाद भी लोग साफ- सफाई का ध्यान नहीं रखते। कहीं पर कचरा फेंक देते हैं।

जापान में सफाई लोगों की आदत है

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता पर एक संस्मरण सुनाया। उन्होंने कहा कि इस साल जब वे जापान गये थे तो देखा था कि वहां की सड़कों पर कोई कागज भी नहीं गिरा है। 80 साल के बुजुर्ग भी वहां खुद सफाई करते हैं। जब लोग हाई स्पीड ट्रेन में चलते हैं और कुछ खाते हैं तो उसका रैपर जेब में रख लेते हैं। वे मुनासिब जगह पर कचरा फेंकते हैं। जापान में इधर-उधर कचरा फेंकने का कोई सवाल ही नहीं है। सफाई वहां लोगों की आदत में शामिल है। हमें भी इस तरह सोच बनानी होगी। इसके लिए जागरूकता की जरूरत है।

अब पटना में कचरा से बनेगी बिजली

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में कचरा से बिजली बनेगी। इसके लिए उन्होंने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि कचरा से बिजली बनाने की कोशिश कई साल से हो रही थी। लेकिन अब यह काम एक अमेरिकी कंपनी करेगी। कचरा से बिजली मिलेगी और नगर निगम को कचरा के लिए पैसा भी मिलेगा। एक साल में कचरा से बिजली बनाने का काम शुरू हो जाएगा और करीब 280 मेगावाट बिजली बनेगी।

सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं से परेशानी

सीएम ने कहा कि नगर निगम को राजधानी की सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं पर लगाम लगाना चाहिए। उन्हें पकड़ कर गौशाला भेजें और पशु मालिकों पर जुर्माना लगाएं। पहले के डीएम संजय अग्रवाल अब नहीं हैं। इस लिए नये डीएम से कहेंगे कि वे इस मसले पर काम करें।

Suggested News