बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : CM नीतीश ने अब कांग्रेस को दिया बड़ा झटका,2 विधायक जदयू में हो रहे शामिल

बड़ी खबर :  CM नीतीश ने अब कांग्रेस को दिया बड़ा झटका,2 विधायक जदयू में हो रहे शामिल

Patna : अभी-अभी राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है। महागठबंधन के दो सबसे बड़े घटक दल राजद-कांग्रेस के कई बड़े नेता जदयू में शामिल हुए है। 

सबसे बड़ी बात यह है कि राजद को पहले ही झटका दे चुका जदयू ने इसबार कांग्रेस में सेंध लगा दी है। कांग्रेस के दो विधायक पूर्णिमा यादव और सुदर्शन कुमार जदयू में शामिल हुए है। जदयू सांसद ललन सिंह ने दोनो को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। वहीं  राजद के सबसे सुरक्षित और गढ़ माने जाने वाले राघोपुर के राजद के पूर्व विधायक भोला राय राजद से अपना नाता तोड़ लिया है और वे भी जदयू में शामिल हो रहे है।  

इसके साथ ही आज ही राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने वाले अभिषेक झा भी जदयू में शामिल होंगे। आज जदयू की ओर से मिलन समारोह को आयोजन किया गया है। जिसमे ये सभी नेता जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 

आपको बता दें इससे पहले भी जदयू ने राजद को बड़ा झटका दिया था। पिछले राजद के वरिष्ठ नेता चंद्रिका राय समेत कई एमएलसी और नेता जदयू में शामिल हुए थे। वहीं बीते दिनों राजद से अलग हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे रघुवंश प्रसाद सिंह के भी जदयू में शामिल होने की चर्चा जोरो पर है। 

Suggested News