बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा के बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों को हर संभद मदद का दिया भरोसा

सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा के बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों को हर संभद मदद का दिया भरोसा

Darbhanga : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दरभंगा के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरान किया। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों का जायजा भी लिया। 

अपने इस दौरे के दौरान सीएम नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित मखनाही के माध्यमिक विद्यालय शिशों पश्चिमी  में शरण लिए हुए बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीड़ितों को खाना खिलाने के साथ-साथ कपड़ा, बाल्टी,  विस्तर वाला कंबल  और   त्रिपाल लोगों को भेंट किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में सरकार उनके साथ है। सरकार की बाढ़ पर पूरी नजर है। लोगों को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। हरसंभद मदद की जायेगी। 

इस दौरान सीएम के साथ बिहार के खाद उपभोक्ता मंत्री मदन सहनी, दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी, जिलाधिकारी एमएस त्यागराजन, सएसपी बाबूराम शिशों पश्चिमी के मुखिया शमशे आलम मौजूद थे।


Suggested News