बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश मंत्री विजय चौधरी के साथ नालंदा के लिए रवाना, बिहार आगमन से पहले बोले पीएम मोदी- हमारे गौरवशाली अतीत से नालंदा का गहरा नाता

सीएम नीतीश मंत्री विजय चौधरी के साथ नालंदा के लिए रवाना, बिहार आगमन से पहले बोले पीएम मोदी-  हमारे गौरवशाली अतीत से नालंदा का गहरा नाता

PATNA: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पीएम मोदी आज पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी नालंदा विश्वविद्यालय आने वाले है। यहां पीएम मोदी नालंदा विश्वविद्यालय के भवन का उद्घाटन करेंगे। वहीं सीएम नीतीश नालंदा के लिए रवाना हो गए है। सीएम नीतीश के साथ मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद हैं। पीएम मोदी पहले गया आएंगे। वहीं पीएम के स्वागत के लिए जीतन राम मांझी गया एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 

पीएम मोदी नालंदा आने से पहले सोशल मीडियो एक्स पर नालंदा यूनिवर्सिटी के लिए खास पोस्ट किए हैं। उन्होंने लिखा है कि, "यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा"।

वहीं जदयू के राजसभा सांसद संजय झा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि, "हमें खुशी है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुन: अपनी पहचान बना रहे नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का पीएम मोदी आज उद्घाटन करेंगे। करीब 1600 साल पहले स्थापित प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय न केवल दुनिया का पहला आवासीय विश्वविद्यालय था, बल्कि ज्ञान का एक प्रमुख वैश्विक केंद्र भी था। दुर्भाग्य से, करीब 800 साल पहले बख्तियार खिलजी ने उसे खंडहर में तब्दील कर दिया था। लेकिन, समय का संयोग देखिए, उसी बख्तियारपुर में पैदा हुए सीएम नीतीश के कुशल नेतृत्व में नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्निर्माण होने से बिहार के गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना हुई है"। 

मालूम हो कि, नालंदा विश्वविद्यालय को भारत लूटने आए आक्रांताओं ने तबाह कर दिया था। करीब आठ सौ साल बाद नालंदा एक बार फिर  शिक्षा का केंद्र बनकर इतिहास बनाने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र आज यानी बुधवार को नालंदा यूनिवर्सिटी के नेट जीरो परिसर का शुभारंभ करने वाले हैं पीएम प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष को देखने भी जाएंगे। पीएम मोदी के आगमन से पहले कार्यक्रम सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

Suggested News