बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लगातार दुसरे दिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले सीएम नीतीश, बधाई के लिए जताया आभार

लगातार दुसरे दिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले सीएम नीतीश, बधाई के लिए जताया आभार

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार के गठन के दूसरे दिन भी जदयू सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व विधान पार्षदों, नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 1 अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में बड़ी संख्या में लोगों ने मिलकर मुख्यमंत्री को नई सरकार के गठन पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी लोगों से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार कर आभार व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री संजय कुमार झा, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गाँधी जी सहित बड़ी संख्या में जदयू के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Suggested News