बिहार परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 प्रवर्तन निरीक्षकों (ESI) का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची

बिहार परिवहन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 19 प्रवर्तन निरीक्षकों (ESI) का स्थानांतरण किया है। अधिकारियों को 3 दिनों के भीतर नए जिले में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

Bihar Transport Department ESI transfer
19 प्रवर्तन निरीक्षकों (ESI) का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची- फोटो : news 4 nation AI

बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विभागीय कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य के 19 प्रवर्तन निरीक्षकों (Enforcement Inspectors / ESI) का स्थानांतरण करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नए जिलों में पदस्थापित किया गया है। परिवहन विभाग के उप सचिव द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। सभी स्थानांतरित प्रवर्तन निरीक्षकों को आदेश निर्गत होने की तिथि से 3 दिनों के भीतर अपने नव-पदस्थापित कार्यालय में योगदान देना अनिवार्य किया गया है। 


 इसके अतिरिक्त, अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने हैंड हेल्ड डिवाइस (HHD) और वे-ब्रिज का प्रभार संबंधित जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को विधिवत सौंपकर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजें। कई अधिकारियों को मुख्य जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिलों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है (जैसे भागलपुर के साथ पूर्णियां, मुजफ्फरपुर के साथ दरभंगा), जिससे क्षेत्रीय प्रवर्तन व्यवस्था मजबूत होगी।    

संबंधित जिला परिवहन अधिकारियों (DTO) को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे किसी नए अधिकारी के आने की प्रतीक्षा किए बिना स्थानांतरित ESI को तुरंत विरमित (relieve) करें। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने हैंड हेल्ड डिवाइस (HHD) और वे-ब्रिज का प्रभार संबंधित जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को विधिवत सौंपकर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजें। 

धीरज पराशर की रिपोर्ट