बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में आयोजित भीम संसद में शामिल हुए सीएम नीतीश, मंत्री अशोक चौधरी, जदयू महासचिव छोटू सिंह और रंजीत झा ने माला पहनाकर किया स्वागत

पटना में आयोजित भीम संसद में शामिल हुए सीएम नीतीश, मंत्री अशोक चौधरी, जदयू महासचिव छोटू सिंह और रंजीत झा ने माला पहनाकर किया स्वागत

PATNA : पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आज जदयू की ओर से भीम संसद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लाखों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीँ मुख्यमंत्री का बंगलोर के ब्लू स्टार का माला पहनाकर भवन निर्माण मंत्री एवं कार्यक्रम के आयोजक डॉ अशोक चौधरी,  जद यू के प्रदेश महासचिव श्री अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह एवं रंजीत कुमार झा ने स्वागत किया। 

भीम संसद को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने रविवार को भीम संसद में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की बिहार में हुई जातीय सर्वे रिपोर्ट से राज्य की सभी जातियों की संख्या पता चली है। इसी आधार पर राज्य के एससी को 20 फीसदी, एसटी को 2 फीसदी और ओबीसी को 43 फीसदी आरक्षण बढ़ाया गया है। साथ ही बिहार के वैसे परिवार जो गरीब हैं उन सभी को 2 लाख रुपए प्रति परिवार दिया जाएगा। इसके लिए 2.5 लाख करोड़ रुपए का खर्च आएगा। यह पांच साल में बिहार सरकार पूरा करेगी। लेकिन इसे और जल्दी पूरा करने के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि हम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर अभियान चलाएंगे। इसके लिए उन्होंने बिहार के दलित समाज के लोगों से समर्थन की अपील की। लोगों से हाथ उठाकर समर्थन मांगा जिस पर सभी ने अपना हाथ उठाकर सर्मथन किया। उन्होंने अपनी सरकार में दलित वर्गों के लिए हुए काम गिनाए। साथ ही भीम संसद में जुटी भारी भीड़ को लेकर मंत्री अशोक चौधरी की जमकर तारीफ की। 

वहीँ जदयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के हर तबके के लिए काम किया है। उन्होंने सभी समुदायों को ध्यान में रखकर योजनाओं बनायीं है। जिसका लाभ सभी लोगों को मिल रहा हैं। समाज में जो लोग पिछड़ गए हैं। उनके लिए नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण का दायरा बढाकर 65 फीसदी कर दिया गया है। लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाने में इसके विकास को और अधिक गति मिल सकती है। छोटू सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की अब बिहार के साथ केंद्र की ओर से भेदभाव किया जा रहा है। योजनाओं के लिए पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। इसके विपरीत योजनाओं को लटकाया जा रहा है। 

Suggested News