बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश ने BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल को इशारों में हीं दे दिया जवाब...! भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र

 CM नीतीश ने BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल को इशारों में हीं दे दिया जवाब...! भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र

बेतियाः CM नीतीश कुमार आज से बिहार के चार जिलों के दौरा पर निकले हैं.पहले दिन यानि आज वे बेतिया पहुंचे जहां मैनाटांड़ में सीएम ने 300 करोड़ की कई योजनाओं का शिलान्यास- उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम नीतीश ने अगली बार एक बार फिर से मौका देने का आग्रह किया। सीएम नीतीश ने बिगड़ते जलवायु और पर्यावरण को लेकर काफी चिंता जाहिर की तो लगे हाथ उन्होंने इशारों-इशारों में हीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को जवाब भी दे दिया।

CM नीतीश ने बीजेपी अध्यक्ष को दिया जवाब !

मैनाटांड में अपने संबोधन में सीएम नीतीश ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर लिखे गए पत्र का इशारों में जवाब भी दे दिया। उन्होंने कहा कि पहले काम नहीं होता था तो लोगों की मानसिकता भी वही होती थी। अब जब काम तेज़ी से हो रहे हैं तो लोगों की उम्मीदें भी बढ़ जाती है।हालांकि इससे अधिक सीएम नीतीश ने कुछ नहीं कहा लेकिन अपने एक लाइन के हीं इस भाषण में उन्होंने सबकुछ कह दिया।

बीजेपी अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल

बता दें कि बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने  गुरूवार को सीएम नीतीश को पत्र लिखकर बेतिया जिले में ग्रामीण कार्य विभाग की योजना में 95 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया था।उनके पत्र लिखने के बाद पूरे बिहार में खलबली मच गई है।संजय जायसवाल ने स्पष्ट कहा था कि इसमें इंजीनियरों और नेताओं की मिलीभगत है।इसलिए सरकार तत्काल इस मामले में जांच कर कार्रवाई करे।

Suggested News