बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के सरकारी सेवकों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगी रिटायरमेंट उम्र...जानिए क्या कहा सीएम नीतीश ने

बिहार के सरकारी सेवकों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगी रिटायरमेंट उम्र...जानिए क्या कहा सीएम नीतीश ने

PATNA: बिहार के सरकारी सेवकों के लिए खुशखबरी है। सीएम नीतीश ने कहा है कि सरकारी सेवकों के रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 60 साल के बाद भी लोग काम करने में सक्षम होते हैं।

पटना में शिक्षा दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि जब हम केंद्र में मंत्री थे तो अटल जी ने तत्काल 2 साल रिटायरमेंट उम्र बढ़ा दी थी। 58 साल से 60 साल कर दिया था। सीएम नीतीश ने कहा कि वे इस संबंध में केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे।

सीएम नीतीश ने कहा कि हमने आजाद साहब के जन्मदिन पर शिक्षा दिवस मनाना शुरू किया तो केंद्र सरकार ने अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन पर आज के दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने लगी। उन्होंने कहा कि आजाद साहब शिक्षा के क्षेत्र में अपना काफी योगदान दिया था। उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि अबुल कलाम आजाद की जीवनी अब सरकारी स्कूल के बच्चो को पढ़ाई जाएगी। 8वीं कक्षा के छात्रों को अब सामाजिक विज्ञान में मौलाना आजाद की जीवनी को शामिल किया जाएगा।



Suggested News