बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने गोपालगंज में दी पूर्व मंत्री सुबाष सिंह को श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

सीएम नीतीश ने गोपालगंज में दी पूर्व मंत्री सुबाष सिंह को श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज जिला के ख्वाजेपुर गांव जाकर पूर्व मंत्री स्व० सुबाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० सुबाष सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इस अवसर पर वित्त-सह- संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, सांसद आलोक कुमार सुमन, विधान पार्षद बिरेन्द्र नारायण यादव, पूर्व विधायक मंजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व० सुबाष सिंह से हमारा पुराना सम्पर्क और संबंध था। पिछली सरकार में वे हमारे साथ मंत्री भी थे। अक्सर हमलोगों की मुलाकात होती रहती थी। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी जिसको लेकर हम एक-एक चीज की जानकारी लेते रहते थे, उनका ख्याल रखते थे। वे बीच में लगभग ठीक हो गये थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गयी और उनका निधन हो गया, यह काफी दुखद है। 

उन्होंने कहा, उनके निधन से हमें काफी दुःख हुआ है। हमलोग आज यहाँ उनके परिवार से मिलने आये हैं। दूरभाष पर भी उनके परिवार से बातचीत हुई थी।


Suggested News