बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में पूर्व सांसद दिवंगत विजय सिंह यादव के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए सीएम नीतीश, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

नालंदा में पूर्व सांसद दिवंगत विजय सिंह यादव के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए सीएम नीतीश, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सोहसराय स्थित पूर्व सांसद विजय कुमार यादव के पैतृक आवास पर पहुंचकर मृत आत्मा की शांति के लिए कामना किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। 


इस दौरान जदयू के कई विधायक और नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना हो।बताते चले की स्व विजय कुमार यादव सीपीआई के कद्दावर नेता थे। वे नालंदा से तीन बार सांसद रह चुके है। काफी दिनों से वे अस्वस्थ थे और 23 सितंबर को अपने पैतृक आवास में आखिरी सांस लिया।  

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे कम्युनिस्ट के योद्धा थे। इसके साथ-साथ गांव और गरीब के संघर्ष के प्रतीक थे। सामाजिक समीकरणों को उन्होंने कई दशकों तक पिरोने का काम किया। उनका व्यक्तित्व कृतित्व समाज के लिए एक मिसाल है।

इस अवसर पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक राकेश कुमार रौशन, विधायक डॉ० जितेन्द्र कुमार, विधान पार्षद रीना देवी, पूर्व विधायक ई० सुनील कुमार, पूर्व विधायक चन्द्रसेन प्रसाद, पूर्व विधायक राजीव रंजन, जदयू जिला अध्यक्ष मो० अरशद सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News