बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह के पक्ष में वोट मांगने मुंगेर पहुंचे सीएम नीतीश, राजद उम्मीदवार पर साधा जोरदार निशाना, कहा- चुनाव के लिए शादी किया है....

ललन सिंह के पक्ष में वोट मांगने मुंगेर पहुंचे सीएम नीतीश, राजद उम्मीदवार पर साधा जोरदार निशाना, कहा- चुनाव के लिए शादी किया है....

MUNGER: मुंगेर लोकसभा के एनडीए उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के समर्थन में सीएम नीतीश मुंगेर के हवेली खड़गपुर वोट मांगने पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके खास मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। वहीं हवेली खड़गपुर के खंड बिहारी में आयोजित चुनावी जन सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जिताने का लोगों से अपील किया। वहीं उन्होंने राजद उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, जेल में रहने वाला चुनाव के लिए शादी किया है।

वहीं कार्यक्रम में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जिन लोगों को 15 साल मौका मिला वे बिहार में क्या काम किए। आप सबको मालूम है, शाम होते कोई घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। इनके शासन काल में लोग डरे रहते थे। 2005 के पहले क्या हाल था। सिर्फ प्रचार करते रहते थे कोई काम था। हम ही बनवाए थे गड़बड़ करने लगे तो हम ही छोड़ दिए।

सीएम नीतीश ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, 9 गो बाल बच्चा पैदा किया बीबी को मुख्यमंत्री बनाया, बाल बच्चा को बनवाए, परिवार वाद को बढ़ावा दिया। कांग्रेस भी परिवारवाद के राह पर चल रहा है। कांग्रेस के राज में सबसे ज्यादा हिंदू मुस्लिम होता था। हमें जब मौका मिला तो बिहार के हित में सिर्फ काम किया। जो सबके सामने है हमने 2005 में सबसे पहले कानून का राज्य कायम किया। सभी जगहों पर हिंदू मुस्लिम मामले को समाप्त कर मुस्लिम समुदाय के लिए सभी जगहों पर कब्रिस्तान का घेरा बंदी किया। मदरसे के लिए भी काम किया। उनके हित में कई काम भी हमने किया।

सीएम ने कहा कि, वे लोग तो सिर्फ नाम पर वोट का इस्तेमाल किया। नीतीश कुमार ने मुंगेर से राजद उम्मीदवार और अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि, चुनाव के लिए कोई शादी कर लिया,सब जेल में रहा है ये सब कोई चुनाव लड़ेगा। कोई मतलब है। आज बिहार में चारों तरफ विकास की रोशनी जगमगा रही है। चाहे वह पुल पुलिया और सड़क मार्ग का मामला हो सभी जगहों पर लगातार कार्य चल रहा है और कई जगहों कार्य पूर्ण भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि आपके मुंगेर में अनुसूचित जाति जनजाति आवासीय विद्यालय का निर्माण किया गया। हर प्रकार का कार्य किया जा रहा है ।भाजपा से हमारा संबंध पुराना है। बीच में इधर उधर चले गए थे ।पर अब हम कहीं नहीं जायेगें, यही रहेगें।

Suggested News